भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ओ नहीं, पीरियड कहो / निशांत

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:13, 13 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशांत |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरा दोस्त कहता है–
कल से बहुत चिड़चिड़ी हो गई है।
 'ओ' हुआ है क्या?

मैं ज़ोर से डाटती हूँ–
 'ओ' नहीं हुआ है।
पीरियड हुआ है, पीरियड।

हिन्दी में कहते शर्म आती है
तो अँग्रेजी में कहो
जैसे अक्सर झड़ने के बाद कहते हो–
"डोंट से एनिथ्हिंग।
आई एम डेड।"