भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

और नहीं कुछ माँग रहे / अनुराधा पाण्डेय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:53, 7 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

और नहीं कुछ माँग रहे, बस मात्र मिले श्रम से द्वय रोटी।
किन्तु अरी! यह हो न सकी, परिपूरित आहत चाहत छोटी।
ज्ञात नहीं कुछ मानव की, अति क्यों रचता हरि क़िस्मत छोटी।
प्यास लिए चिर भूख लिए, चलती बस साँस लपेट लँगोटी।