भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कचरा बीननेवाला लड़का / कुमार सुरेश" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार सुरेश }} {{KKCatKavita‎}} <poem> कोई ऋतु मौजूद नहीं होती …)
 
 
पंक्ति 39: पंक्ति 39:
 
आता है अक्सर एक कचरे का पहाड़ ही
 
आता है अक्सर एक कचरे का पहाड़ ही
 
जिस पर वह
 
जिस पर वह
इस तरह लेटा रहता है
+
इस तरह ओंधा लेटा रहता है
 
कि कचरे और लड़के के बीच  
 
कि कचरे और लड़के के बीच  
 
फ़र्क़ करना मुश्किल होता है।
 
फ़र्क़ करना मुश्किल होता है।
 
</poem>
 
</poem>

21:28, 8 अप्रैल 2010 के समय का अवतरण

कोई ऋतु मौजूद नहीं होती
अपने ख़ालिस रूप में
उस लड़के के पास
जो बीनता है कचरा
अपने छोटे हाथों से

सचमुच कोई ऋतु नहीं
न सुहानी बारिश
न हाड़ कँपाती ठंड
न आग बरसाती लू

बारिश का एक ही मतलब होता है
कीमती कचरे का पानी से
ख़राब हो जाना

गर्मी का भी एक मतलब
बहुत से कचरे का हो जाना
आग के हवाले

सर्दी का मतलब इकट्ठा किए
कचरे को ख़ुद करना
आग के हवाले

उसके सपने में भी कोई
मौसम नहीं आता

बारिश का पानी,
काग़ज़ की कश्ती भी नहीं
रंगीन स्वेटर, गर्म बोर्नविटा नहीं
कोई पहाड़ या झरना नहीं
कार्टून फिल्म या हैरी पॉटर भी नहीं

आता है अक्सर एक कचरे का पहाड़ ही
जिस पर वह
इस तरह ओंधा लेटा रहता है
कि कचरे और लड़के के बीच
फ़र्क़ करना मुश्किल होता है।