भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कमी जब यार की मुझको कभी मालूम होती थी / मासूम गाज़ियाबादी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मासूम गाज़ियाबादी |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> कमी जब य…) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) छो ("कमी जब यार की मुझको कभी मालूम होती थी / मासूम गाज़ियाबादी" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
(कोई अंतर नहीं)
|
01:33, 14 मार्च 2010 के समय का अवतरण
कमी जब यार की मुझको कभी मालूम होती थी।
मेरी हर साँस मुझको आख़िरी मालूम होती थी।।
वो महफ़िल यूँ तो ख़ुशियों से भरी मालूम होती थी।
खूलूस-ओ-फ़िक्र की लेकिन कमी मालूम होती थी।।
किसी की आँख नम थीं और किसी के बाल बिखरे थे।
फ़क़त दो-चार होठों पर हँसी मालूम होती थी।।
कमर से पेट चिपके जा रहे थे बिकने वालों के।
कि हँसती आदमी पर ज़िन्दगी मालूम होती थी।।
मैं बेकस और मज़लूमों के ग़म से दूर था जब तक।
मेरे चेहरे पे भी गोया ख़ुशी मालूम होती थी।।
छुपाती जिस्म हाथों पे या वो टुकड़ों पर फैलाती।
हया अस्मत फ़रोशों में फँसी मालूम होती थी।।
वही मासूम से चेहरे बिके बाज़ार में जिन पर।
यतीमी, बदनसीबी, बेबसी मालूम होती थी।।