भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कल रात का चाँद / विजय कुमार पंत

Kavita Kosh से
Abha Khetarpal (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:30, 30 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय कुमार पंत }} {{KKCatKavita}} <poem> कल चाँद को देखा आंगन म…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
कल चाँद को देखा
आंगन में
उतरा था पीले चादर में
कुछ बादल काले
साथ लिए
कुछ तारे लिपटे थे
तन से
कुछ रौनक लेकर
मंद मंद
जैसे शीतल
मुस्कान लिए
कुछ धुंध अँधेरे में उसने
बाले थे कितने दीप नए
कुछ धीमे -धीमे
धुंवा -धुवां
उडाता था यौवन रातों को
कुछ गर्म हवा
छूं जाती थी
कुछ बातें करते
हाथों को
पीला प्रकाश
नीला प्रकाश
उजाला प्रकाश
गीला प्रकाश
ऐसे फैला मेरे उपर
मैं जलता रहा
अनल होकर