भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता में / पंकज चौधरी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:46, 10 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता में
स्त्रीवादियों ने
स्त्री को ढूंढा

दलित स्त्रीवादियों ने
दलित स्त्री को ढूंढा

आदिवासी वादियों ने
आदिवासी को ढूंढा

दलितों ने
दलित को ढूंढा

ओबीसी वादियों ने
ओबीसी को ढूंढा

कम्युनिस्टों ने
मार्क्सो को ढूंढा

कांग्रेसियों ने
गांधी-नेहरु को ढूंढा

संघियों-भाजपाइयों ने
राम को ढूंढा

लेकिन कविता में
कविता को किसी ने नहीं ढूंढा।