भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहा-कहा कहि मन समझाऊँ / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:51, 26 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग राजेश्वरी, तीन ताल 8.9.1974

कहा-कहा कहि मन समझाऊँ।
कहा करों कछु बस नहिं मेरो, कैसे प्रीतम! तुमहिं मनाऊँ॥
ललकत हैं लोचन दरसनकों, कैसे इनकी प्यास बुझाऊँ।
हिय में बरत अनल-सी प्रतिपल, कैसे बाकी व्यथा मिटाऊँ॥1॥
लागत सूनो-सूनो-सो सब, कैसे या मनकों बहलाऊँ।
तुम बिनु कछु न सुहात साँवरे! कैसे अरस-परस तव पाऊँ॥2॥
प्रीति-प्रतीति न होत हिये में, कैसे करि रति-रस कछु पाऊँ।
तुम बिनु कोउ न लागत अपनो, कैसे काहूकों अपनाऊँ॥3॥
जीवन की सन्ध्या नियराई, कैसे जीवन सफल बनाऊँ।
दीखत कोउ अवलम्ब न दूजो, चरन-सरन तजि अब कित जाऊँ॥4॥
जैसो भी हों स्याम! तिहारो, तुमहिं छाँड़ि काकों गुहराऊँ<ref>पुकारूँ</ref>।
अपनो जानि आप अपनावहु, या ही बल कछु ढाँढ़स पाऊँ॥5॥

शब्दार्थ
<references/>