भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"काँपती किरनें / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} काँपती किरनें पड़ीं जब त...)
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
 
|रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
 
}}
 
}}
 +
[[Category:नवगीत]]
  
 
काँपती किरनें
 
काँपती किरनें

18:10, 25 फ़रवरी 2010 का अवतरण

काँपती किरनें

पड़ीं जब ताल के जल में।

लहरों का

तन कोरा

पावन हुआ पल में।

बूढ़ा वट

यह देखकर

अनमाना-सा हो गया

जब साँझ डूबी

चांद था

उतरा किनारे।

टाल भरकर

थाल में

लाया सितारे।

चांद की

पलकें झुकीं कि

एक सपना खो गया।

डालियों पर

रात उतरी

खामोश अम्बर।

शीतल हवा ने

जब छाप छोड़ी

भाल पर।

पल में

संताप तन का

और मन का सो गया।