भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कारवाँ गुज़रा किया हम रहगुज़र देखा किये / फ़ानी बदायूनी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (करवाँ गुज़रा किया हम रहगुज़र देखा किये / फ़ानी बदायूनी का नाम बदलकर कारवाँ गुज़रा किया हम रहगुज़र)
(कोई अंतर नहीं)

21:19, 28 नवम्बर 2009 का अवतरण


करवाँ गुज़रा किया हम रहगुज़र<ref>पथ</ref> देखा किये
हर क़दम पर नक़्श-ए-पा राहबर देखा किये

यास जब छाई उम्मीदें हाथ मल कर रह गइ
दिल की नबज़ें छुट गयीं और चारागर देखा किये

रुख़ मेरी जानिब निगाह-ए-लुत्फ़ दुश्मन की तरफ़
यूँ उधर देखा किये गोया इधर देखा किये

दर्द मंदान-ए-वफ़ा की हाये रे मजबूरियाँ
दर्द-ए-दिल देखा न जाता था मगर देखा किये

तू कहाँ थी ऐ अजल ऐ नामुरादों की मुराद
मरनेवाले राह तेरी उमर भर देख किये


शब्दार्थ
<references/>