भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कारवाँ गुज़रा किया हम रहगुज़र देखा किये / फ़ानी बदायूनी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:59, 2 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=फ़ानी बदायूनी |संग्रह= }}<poem> Category:ग़ज़ल करवाँ गुज...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


करवाँ गुज़रा किया हम रहगुज़र देखा किये
हर क़दम पर नक़्श-ए-पा राहबर देखा किये
[रहगुज़र=पथ]
यास जब छाई उम्मीदें हाथ मल कर रह गइ
दिल की नबज़ें छुट गयीं और चारागर देखा किये

रुख़ मेरी जानिब निगाह-ए-लुत्फ़ दुश्मन की तरफ़
यूँ उधर देखा किये गोया इधर देखा किये

दर्द मंदान-ए-वफ़ा की हाये रे मजबूरियाँ
दर्द-ए-दिल देखा न जाता था मगर देखा किये

तू कहाँ थी ऐ अजल ऐ नामुरादों की मुराद
मरनेवाले राह तेरी उमर भर देख किये