भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कालीबंगा: कुछ चित्र-14 / ओम पुरोहित ‘कागद’

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:48, 15 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम पुरोहित कागद }} {{KKCatKavita}} <poem> ऊँचे डूंगर सरीखे थेह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऊँचे
डूंगर सरीखे
थेहड़ तले
निकली थी हांडी

उसके नीचे
बचा हुआ था
उगने को हाँफ़ता बीज

नमी पाकर
कुछ ही दिनों में
फ़ूट गया अंकुर

सामने देखकर
अनंत आकाश में
कद्रदान अन्न के।


राजस्थानी से अनुवाद : मदन गोपाल लढ़ा