भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कालीबंगा: कुछ चित्र-17 / ओम पुरोहित ‘कागद’

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:53, 15 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम पुरोहित कागद }} {{KKCatKavita}} <poem> हांती-पांती हक की लड़…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हांती-पांती
हक की लड़ाई
ज़रूर मची होगी
राजा-प्रजा में

कालीबंगा के भले दिनों
थेहड़ होने से पहले
जीती आखिरी जंग
कारू-कामगारों ने

बताते हैं
थेहड़ में मिले
दाँती-कस्सिया-हँसिया
निश्चय ही
राजा ही भागा

आँगन में पड़ी
हाथीदांत की तलवारें
भरती हैं साख

पर उसकी खोज
मिले कैसे ?


राजस्थानी से अनुवाद : मदन गोपाल लढ़ा