भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किसको आती है मसीहाई किसे आवाज़ दूँ / जोश मलीहाबादी

Kavita Kosh से
Jangveer Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:21, 2 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जोश मलीहाबादी }} {{KKCatGhazal}} <poem> किसको आत...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


किसको आती है मसीहाई किसे आवाज़ दूँ
बोल ऐ खूँख़ार तन्हाई किसे आवाज़ दूँ

चुप रहूँ तो हर नफ़स डसता है नागन की तरह
आह भरने में है रुसवाई किसे आवाज़ दूँ

उफ़ ख़ामोशी की ये आहें दिल को भरमाती हुई
उफ़ ये सन्नाटे की शहनाई किसे आवाज़ दूँ