भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किस्सा किसे सुनाएँ / पूनम गुजरानी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पेड़ काटकर
सङक बनाई
छांव कहाँ से लाएँ
गांव बने हैं
शहर आजकल
किस्सा किसे सुनाएँ

सोने-सी फसलें
मुरझाई
उलझी रिश्तों की
तुरपाई
चौपङ बिछी रही
आंगन में
सुख दुःख किसे बताएँ
किस्सा किसे सुनाएँ।

राजघाट पर
नारेबाजी
एकबैठा राजा
बैठा काजी
राजा रानी
परियों का
इतिहास कहाँ दोहराएँ
किस्सा किसे सुनाएँ।

रिश्ते भेंट चढे
सुविधा के
कौन बचाए
फिर दुविधा से
मंदिर मस्जिद
रिश्र्वत लगती
किसको शीश नवाएँ
किस्सा किसे सुनाएँ।