भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कीर्तन / विजय गुप्त

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:18, 21 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय गुप्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> आओ, आओ आखेटक महार…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आओ, आओ आखेटक महाराज
धरती, अम्बर, नदी, सरोवर
सब पर राज जमाओ आप ।

बुद्धिजीवी खोपडि़यों में,
घुस-घुस जाओ
राग-साज, बोली-बानी पर
कस कर लात जमाओ आप ।
आओ-आओ...

हम चाकर हैं, पेट के मारे
आप बनिक हम, बनिज बिचारे
अगिन पेट की खूब जलाकर
अपनी रोटी सेंको आप ।
आओ-आओ...

हम झुके माथ, लुच्ची आशाएँ
टुच्चा जीवन, खोटी तृष्णाएँ
मर्मस्थल पर घात लगाकर
चुन-चुन बाण चलाओ आप ।

आओ-आओ आखेटक महाराज