भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुँद की कली सी दँत पाँति कौमुदी सी दीसी / अज्ञात कवि (रीतिकाल)

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:10, 1 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुँद की कली सी दँत पाँति कौमुदी सी दीसी ,
बिच बिच मीसी रेख अमीसी गरकि जात ।
बीरी त्योँ रची सी बिरची सी लखै तिरछी सी ,
रीसी अँखियाँ वै सफरी सी त्योँ फरकि जात ।
रस की नदी सी दयानिधि की न दीसी थाह ,
चकित अरी सी रति डरी सी सरकि जात ।
फँद मे फँसी सी भरि भुज मे कसी सी जाकी ,
सी सी करिबे मे सुधा सीसी सी ढरकि जात ।


रीतिकाल के किन्हीं अज्ञात कवि का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।