भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुछ दु:ख झेलो / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:16, 15 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} कुछ दु:ख झेलो<br> कुछ दु:ख ठे...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुछ दु:ख झेलो

कुछ दु:ख ठेलो

कुछ राम भरोसे छोड़ दो।

दुख क्या बन्धु

बहती नदिया

नहीं एक तट रह पाती है।

जिधर चाहती

मुड जाती है

सुख-दुख बहा ले जाती है।

या धारा के संग तुम

या धारा का मुख मोड़ दो।