भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कैसा आया काल / सौरभ

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:10, 28 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सौरभ |संग्रह=कभी तो खुलेगा / सौरभ }} <Poem> धुँध कोहरे...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धुँध कोहरे से भरी धरती
दिन में हो गई रात
पँछी दुबके घोंसलों में
कैसा आया काल
धरती हुई लाल बिना महाभारत
रक्षक बने भक्षक
कौए करें गुटरगूँ
घोड़े खाएँ घास
पँछी-पँछी को खाए
इन्सान खाए इन्सान।