भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कोई अपना नहीं है अपनी सी लगती इस दुनिया में / चन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 37: पंक्ति 37:
 
इस दुनिया में !
 
इस दुनिया में !
  
उसकी लहू-सी लाल आँखों में..
 
उसकी लहू-सी लाल आँखों में
 
खतरनाक शोषण की डरावनी निशानियाँ
 
दिखती थी…
 
 
मैं देख रहा था उसे कि तभी
 
धाँय से
 
चीख़ते हुए
 
भीतर-बाहर पसीजते हुए
 
वहीं की पथरीली ज़मीन पर
 
बुरी तरह से गिर पड़ा था वह
 
 
और मेरे होठों पर
 
एक शब्द था —
 
 
आह !
 
 
</poem>
 
</poem>

11:52, 25 मई 2019 के समय का अवतरण

मेरी फटती छाती और पीठ पर
उऽऽउफ़्फ़ !
कितने घाव हैं ?

उऽऽउफ़्फ़ !
उऽऽउफ़्फ़ !
कि कोई अपना नहीं है अपनी सी लगती
इस दुनिया में ।

कि एक मामूली मजबूर मजूर के घावों के भीतर
टभकते
कलकलाते मवाद को
धीरे-धीरे-धीरे आहिस्ते-आहिस्ते
और नेह-छोह के साथ
कोई काँटा चुभो दे
फोड़कर
उसे बहाने के लिए…उऽऽउफ़्फ़ !
कि कोई अपना नहीं है अपनी सी लगती
इस दुनिया में ।

ओह !
कितनी पराई दुनिया है ना ‘मोहन’
कि समझती नहीं
कोमल आह
हमारे जैसे बेबस मज़दूरों की !

उफ़्फ़ !
कि कोई अपना नहीं है अपनी सी लगती
इस दुनिया में !