भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोई ज़िद थी या समझ का फेर था / यगाना चंगेज़ी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:22, 14 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: कोई ज़िद थी या समझ का फेर था। मान गए वो मैंने जब उल्टी कही। शक है क...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कोई ज़िद थी या समझ का फेर था।

मान गए वो मैंने जब उल्टी कही।


शक है काफ़िर को मेरे ईमान में।

जैसे मैंने कोई मुँह देखी कही॥


क्या खबर थी यह खुदाई और है।

हाय! क्यों मैंने खु़दा लगती कही॥