भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कोउ मोहिं पिय की गैल बतावै 2 / स्वामी सनातनदेव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 23: पंक्ति 23:
 
एक बार जो मिलहु पिया! तो जिय की जरनि जुड़ावै॥5॥
 
एक बार जो मिलहु पिया! तो जिय की जरनि जुड़ावै॥5॥
 
</poem>
 
</poem>
{{KKMeaning}}
 

16:28, 25 नवम्बर 2014 के समय का अवतरण

राज गूजरी, तीन ताल 28.7.1974

कोउ मोहिं पिय की गैल बतावै।
पिया बिना मैं अटकूँ-भटकूँ, जियरा अति अकुलावै॥
जनम-जनम भटकत ही बीते, अब पिय सुरति सतावै।
आकुल व्याकुल फिरूँ अटकती, प्रीतम कहूँ न पावै॥1॥
हिय में होत हुमक कछु ऐसी, प्रीतम मोहिं बुलावै।
पै कोउ ऐसो मिल्यौ न नेही, जो पिय लगि पहुँचावै॥2॥
सब विधि भई निरास प्रानधन! यह का तुमहिं सुहावै।
आओ, आओ वेगि, भला तुम बिनु को तुमहिं मिलावै॥3॥
तुम ही पन्थ तुम्हीं हो पन्थी, जो तुमलगि पहुँचावै।
बिना तुम्हारी कृपा प्रानधन! तुमहिं कौन कब पावै॥4॥
आओ मेरे पन्थी! तुम बिनु मनुआँ अति घबरावै।
एक बार जो मिलहु पिया! तो जिय की जरनि जुड़ावै॥5॥