भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोउ मोहिं पिय की गैल बतावै 2 / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:28, 25 नवम्बर 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राज गूजरी, तीन ताल 28.7.1974

कोउ मोहिं पिय की गैल बतावै।
पिया बिना मैं अटकूँ-भटकूँ, जियरा अति अकुलावै॥
जनम-जनम भटकत ही बीते, अब पिय सुरति सतावै।
आकुल व्याकुल फिरूँ अटकती, प्रीतम कहूँ न पावै॥1॥
हिय में होत हुमक कछु ऐसी, प्रीतम मोहिं बुलावै।
पै कोउ ऐसो मिल्यौ न नेही, जो पिय लगि पहुँचावै॥2॥
सब विधि भई निरास प्रानधन! यह का तुमहिं सुहावै।
आओ, आओ वेगि, भला तुम बिनु को तुमहिं मिलावै॥3॥
तुम ही पन्थ तुम्हीं हो पन्थी, जो तुमलगि पहुँचावै।
बिना तुम्हारी कृपा प्रानधन! तुमहिं कौन कब पावै॥4॥
आओ मेरे पन्थी! तुम बिनु मनुआँ अति घबरावै।
एक बार जो मिलहु पिया! तो जिय की जरनि जुड़ावै॥5॥