भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या कहूँ कुछ कहा नहीं जाता / सुरेन्द्र सुकुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:47, 17 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेन्द्र सुकुमार |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या कहूँ कुछ कहा नहीं जाता।
दरदे-दिल अब सहा नहीं जाता।

सत्य ही में जिया हूँ मैं तो,
झूठ के संग जिया नहीं जाता।

यूँ तो सुन वो बेवफ़ा ही है,
बेवफ़ा पर कहा नहीं जाता।

देश क्या है एक फूटा घर है,
अब इस घर में रहा नहीं जाता।

मैं तो तिनका हूँ सुनो नदिया का,
धार के संग बहा नहीं जाता।