भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या क्या हैं एहमितात मगर देखिए अभी / 'महशर' इनायती

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:41, 18 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='महशर' इनायती }} {{KKCatGhazal}} <poem> क्या क्या ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या क्या हैं एहमितात मगर देखिए अभी
हो तो गई है शाम मगर देखिए अभी

आग़ाज-ए-बज़्म-नाज़ निहायत नज़र-फ़रेब
अंजाम ना तमाम मगर देखिए अभी

सहरा-ए-नज्द तीशा ब-दोशी फ़राज़-ए-दार
अपने कहाँ मक़ाम मगर देखिए अभी

सुनते तो रहिए राह-बर-ए-कारवाँ का क़ौल
मंज़िल है चंद गाम मगर देखिए अभी

ख़ून-ए-वफ़ा फ़ुज़ुल मगर रंग लाएगा
क़ातिल है शाद-काम मगर देखिए अभी

आ तो गई समझ में शराब-ए-नज़र की बात
छलके नहीं हैं जाम मगर देखिए अभी