भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या बचा है शेष ? / आन्ना अख़्मातवा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:40, 22 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आन्ना अख़्मातवा |अनुवादक=सुधीर स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अब इस
भरी-पूरी दुनिया में
क्या बचा है शेष ?

शेष बची है रोटी
बचे हुए के वास्ते

शेष बचे हैं बोल
रसभरे मीठे घोल

शेष बची है दो टुक
चिड़िया की चहचहाट
टी-बी-टी-टुट-टुट

(1941)

मूल रूसी भाषा से अनुवाद : सुधीर सक्सेना