भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़ामोशी को रेत लिखूँ या आब लिखूँ / रवि ज़िया

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:59, 28 फ़रवरी 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवि ज़िया |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ख़ामोशी को रेत लिखूँ या आब लिखूँ
कैसे रिश्तों का ये मुश्किल बाब लिखूँ

सोच रहा हूँ सिर्फ़ तुम्हारे कहने से
कैसे ठहरे पानी को सैलाब लिखूँ

तुम कहते हो सारे मंज़र सच्चे हैं
दिल कहता है हर मंज़र को ख़्वाब लिखूँ

पार उतरने की ख़्वाहिश तो सबको है
किस के नाम बताओ फिर गिर्दाब लिखूँ

आंखों को इक अक्स दिखाई देता है
जब भी कोरे काग़ज़ पर महताब लिखूँ

मेरी मजबूरी है बज़्मे-शाही में
ख़ुश्क ज़मीनों के मंज़र शादाब लिखूँ

कब तक तेरे नाम धनक लिखता जाऊँ
कब तक अपने हिस्से सिर्फ़ अज़ाब लिखूँ

हर्फ़-हर्फ़ जिसका सच बोले रवि ज़िया
दिल करता है ऐसी कोई किताब लिखूँ।