भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खिलखिलाती हँसी / अनुभूति गुप्ता

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:38, 2 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुभूति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुदूर एकान्त में
खिलखिलाती हँसी ठिठुरती है
बेचैनी से चिड़चिड़ी हो चुकी है
आज़ादी की खोज में है
कि:
किसी के चेहरे को
   अपेक्षा होगी
उसे होठों से लगाने की।
खिलखिलाती हँसी
अपने नगर लौटेगी
तो,
देह पर नहीं तनेंगे
करूणा के काँटे।
घोर निराशा के
अँधियारे से
अन्तस नहीं घिरेगा
और-
प्रफुल्लित तन-मन होगा
जालीदार झरोखे से
उजियारा
स्थिरता से झाँकेगा।