भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खिलखिलाहट / रेखा चमोली

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:40, 28 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा चमोली |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हँस रही है एक बच्ची
जाने किस बात पर
मानो पहाड़ी के पीछे
फसल पकने जैसी उजास
धीरे धीरे बढ रही हो
चमकीली किरणें दूर आसमान तक फैलकर
सूर्योदय का ऐलान कर रही हों
मानो असीम नील श्यामपट्ट पर
बादलों ने मनचाहे रंग भर
अपनी हथेलियाँ बच्ची के गालों पर मल दी हों।