भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खेल / रजनी अनुरागी

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:21, 17 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रजनी अनुरागी |संग्रह= बिना किसी भूमिका के }} <Poem> औ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


औरत जानती है
कि खेल में हारेगी वही
कि खेल के सारे नियम
पुरुष के पक्ष में हैं
फिर भी खेलती है खेल
ये सोचकर कि देखें
खेलने में क्या मजा है

खेलकर ही उसे पत चलता है
खेलने में क्या मजा है ?
खेलने की क्या सज़ा है?