भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीतिका बनती गयी / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:28, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गुनगुनाती मैं रही बस गीतिका बनती गयी।
हों बहारें या विरह मन दीप बन जलती गयी।

झूमकर आयीं बहारें तब खिली यह यौवना,
कंटकों में यह सुमन मकरंदसी बहती गयी।

घूमता तूफान पागल है निवाला ढूंढता,
शांत शीतल डालियाँ जो राह में झुकती गयी।

तन खिलौना मानते जाना इसे है एक दिन,
आज कल की आस में बस कामना छलती गयी।

बूंद सागर हम सही मिलकर सदा मिटते रहे,
नेह आंसू के बहाकर खार बन घुलती गयी।

है कठिन यह दौर नाविक थाम लो पतवार तुम,
चाह जीवन संगिनी बन चेतना जगती गयी।

ईश मेरे देश की गरिमा बढ़े सत ज्ञान से,
प्रेम गाये मीत मन यह अर्चना फलती गयी।