Last modified on 5 अप्रैल 2014, at 01:03

गोपिन की उपमा / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:03, 5 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गोपिन की उपमा, बस, गोपी।
गोपीरूप-‌ओप सुचि अनुपम अति केवल गोपिन ही ओपी॥
जो रस-रूप आप, जाके रस-सुर-रिषि मुनि पावत रस सोपी।
गोपिन-रस-‌आस्वादन हित प्रभु बिरच्यौ मन, मरजादा लोपी॥
जिन के लीला-चरित ललित लखि चकित नमत दुर्बासा कोपी।
जिन के पद-रज-कन-परसन हित ऊधौ बन्यौ चहत जड़ चोपी॥
सर्वातीत अमन नित मन रचिता महँ मधुर मनोरथ छोपी।
मिल्यौ चहत जिन सौं बिह्वल ह्वै, धन्य-धन्य, जय-जय सो गोपी॥