भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गौतम की तरह घर से निकल कर नहीं जाते / मुनव्वर राना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार= मुनव्वर राना | |रचनाकार= मुनव्वर राना | ||
− | |संग्रह=घर अकेला हो गया / मुनव्वर राना | + | |संग्रह=घर अकेला हो गया / मुनव्वर राना ; फिर कबीर / मुनव्वर राना |
}} | }} | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] |
14:12, 4 नवम्बर 2009 का अवतरण
गौतम की तरह घर से निकल कर नहीं जाते
हम रात में छुपकर कहीं बाहर नहीं जाते
बचपन में किसी बात पर हम रूठ गए थे
उस दिन से इसी शहर में है घर नहीं जाते
एक उम्र यूँ ही काट दी फ़ुटपाथ पे रहकर
हम ऐसे परिन्दे हैं जो उड़कर नहीं जाते
उस वक़्त भी अक्सर तुझे हम ढूँढने निकले
जिस धूप में मज़दूर भी छत पर नहीं जाते
हम वार अकेले ही सहा करते हैं ‘राना’
हम साथ में लेकर कहीं लश्कर नहीं जाते