भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर-6 / अरुण देव

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:40, 10 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरुण देव |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> कठफोड...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कठफोड़वा ले आई काठ
खट-खट-खट की आवाज़ से भर उठा वह अधबना घर

बनाई उसने चौखट
खिड़कियाँ, दरवाज़े, रोशनदान कि सुबह-सुबह आए सूरज
कि आए हवा
कि दिन और रात..आएँ