भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर दुकान बंद है / ऋषभ देव शर्मा

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:39, 2 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा |संग्रह= तेवरी / ऋषभ देव शर्मा }} <Poem>घ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घर-दुकान बंद है
खानदान बंद है

नारे खुद बोलते
हर ज़ुबान बंद है

घंटे क्यों मौन हैं
क्यों अज़ान बंद है

कुर्तों की जेब में
संविधान बंद है

कुर्सी-संकेत पर
नव विहान बंद है

कीर्तिगान हो रहे
राष्ट्रगान बंद है

सिक्कों की जेल में
क्या जवान बंद है ?

फूटो ज्वालामुखी!
कि दिनमान बंद है