भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चढ़े चंग /राम शरण शर्मा 'मुंशी'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:06, 20 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम शरण शर्मा 'मुंशी' |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देखे अनदेखे अंग
जैसे कुछ चढ़े चंग
तेज़ और तीखे रंग
नित नव उठे तरंग
मुखर किन्तु निस्संग
ऊर्जित उन्मद उमंग
थिरता स्थिर, अभंग
चंचल करवाल, खंग
कट-कट गिरते अनंग
जय जय शिव, जय गंग !