भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चली जल को सीता सुकुमारी / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:03, 22 जुलाई 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


चली जल को सीता सुकुमारी
रघुकुल-वधू, प्रिया-त्रिभुवननायक की, जनक-दुलारी 
 
उभरे चित्र विकल कर मन को 
फिर पति के सँग निकली वन को 
चित्रकूट पर फिर दर्शन को 
                       जुड़े अवध-नर-नारी 
 
फिर कंचन-मृग मन को भाया 
प्रभु को धनु-शर ले दौड़ाया
देवर से हठ स्मृति में आया
                     गली ग्लानि की मारी
 
दिखे भालु-कपि शीश झुकाये
लौटी अवध, हर्ष फिर छाये
टूटा ध्यान, नयन भर आये
                      फिरी लिए घट भारी

चली जल को सीता सुकुमारी
रघुकुल-वधू, प्रिया-त्रिभुवननायक की, जनक-दुलारी