भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चल कर जाते हैं बच्चे स्कूल / अवतार एनगिल

Kavita Kosh से
गंगाराम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:34, 14 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह= }} <poem> नन्हें बच्चे चलकर पहुँ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नन्हें बच्चे
चलकर पहुँचते हैं स्कूल
मगर
छुट्टी होते ही
घर के लिए भागते हैं

आओ !
हम कोई ऎसा खेल रचाएँ
कि बच्चे
भागते हुए स्कूल आएँ
और घर
चलकर जाएँ ।