भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चांदनी रात है मुबहम -सा इशारा कर लें / ज़ाहिद अबरोल

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र 'द्विज' (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:53, 25 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज़ाहिद अबरोल |संग्रह=दरिया दरिया-...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज



चांदनी रात है मुबहम<ref>अस्पष्ट</ref>-सा इशारा कर लें
उसको पहचान भी दें और किनारा कर लें

ख़्वाहिशों<ref>इच्छाओं</ref> के इसी जंगल में था खोया जिसको
आज उस शख़्स को हम याद दुबारा कर लें

जो बुरे वक़्त में भी साथ चलेंगी अपने
क्यूं न उन नेक दुआओं का सहारा कर लें

जानलेवा<ref>प्राण-घातक</ref>ही सही ज़िहन<ref>मस्तिष्क</ref>का दिल हो जाना
वक़्त से पहले न क्यूं इस का भी चारा कर लें

दिन को जलते हैं जो बारूद की सूरत<ref>समान</ref>“ज़ाहिद”
शब<ref>रात</ref>को इन बुझते घरों का भी नज़ारा कर लें

शब्दार्थ
<references/>