भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चांद पर जन्म नहीं लेती एक भी गीत-कथा / ओसिप मंदेलश्ताम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:18, 15 अक्टूबर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=ओसिप मंदेलश्ताम |संग्रह=तेरे क़दमों का संगीत / ओसिप ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: ओसिप मंदेलश्ताम  » संग्रह: तेरे क़दमों का संगीत
»  चांद पर जन्म नहीं लेती एक भी गीत-कथा

चांद पर

जन्म नहीं लेती

एक भी गीत-कथा


चांद पर

सारी जनता

बनाती है टोकरियाँ


बुनती है पयाल से

हल्की-फुल्की टोकरियाँ


चांद पर

अंधेरा है

उसके आधे हिस्से में


और शेष में

घर हैं साफ़-सुथरे


नहीं, नहीं

घर नहीं हैं चांद पर

सिर्फ़ कबूतरख़ाने हैं


नीले-आसमानी घर

जिनमें रहते हैं कबूतर


(रचनाकाल : 1914)