भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चांद सोता है / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= मधुरिमा / महेन्द्र भटनागर }} स...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह= मधुरिमा / महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह= मधुरिमा / महेन्द्र भटनागर
}}
+
}}{{KKAnthologyChand}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
सितारों से सजी चादर बिछाए चांद सोता है !<br><BR>
 
सितारों से सजी चादर बिछाए चांद सोता है !<br><BR>
  

23:30, 1 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

सितारों से सजी चादर बिछाए चांद सोता है !

बड़ा निश्चिन्त है तन से,
बड़ा निश्चिन्त है मन से,
बड़ा निश्चिन्त जीवन से,

किसी के प्यार का आँचल दबाए चांद सोता है !

नयी सब भावनाएँ हैं,
नयी सब कल्पनाएँ हैं,
नयी सब वासनाएँ हैं,

हृदय में स्वप्न की दुनिया बसाए चांद सोता है !

सुखद हर साँस है जिसकी,
मधुर हर आस है जिसकी,
सनातन प्यास है जिसकी,

विभा को वक्ष पर अपने लिटाए चांद सोता है !