भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चार रतन अनमोल / रमेश तैलंग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:33, 16 फ़रवरी 2017 के समय का अवतरण

देश की मिट्टी, देश का पानी,
देश की ख़ुशबू, देश की बानी
चार रतन अनमोल हमारे,
चार रतन अनमोल।

देश की मेहनत, देश की दौलत,
देश का झंडा, देश की इज्जत,
चार रतन अनमोल हमारे,
चार रतन अनमोल।

देश की नदियाँ, देश का जंगल,
देश के वासी, देश की हलचल,
चार रतन अनमोल हमारे,
चार रतन अनमोल।

देश की कुर्बानी, आजादी,
चलता चरखा, बनती खादी,
चार रतन अनमोल हमारे,
चार रतन अनमोल।