भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चेहरे पे आप के हो भला क्यों न रौशनी / प्राण शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 14: पंक्ति 14:
 
जैसे  ख़्याल करते हैं सरहद का संतरी
 
जैसे  ख़्याल करते हैं सरहद का संतरी
  
हर चीज़
+
हर चीज़ व्यर्थ जान के कूड़े में फेंक मत  
व्यर्थ जान के कूड़े में फेंक मत  
+
 
हर चीज़ का महत्व है क्या फूल क्या कली
 
हर चीज़ का महत्व है क्या फूल क्या कली
  

21:28, 9 जनवरी 2009 के समय का अवतरण

चेहरे पे आप के हो भला क्यों न रौशनी
सुनते हैं पाँचों उँगलियाँ हैं घी में आपकी

हर चीज़ हाथ आई है माना कि आपके
अपना ही साया हाथ में आया है क्या कभी

कुछ तो ख़्याल कीजिए अपने घरों का आप
जैसे ख़्याल करते हैं सरहद का संतरी

हर चीज़ व्यर्थ जान के कूड़े में फेंक मत
हर चीज़ का महत्व है क्या फूल क्या कली

माना कि होनहार है हर बात में मगर
दुनिया के इल्म में अभी बच्चा है आदमी

जानेंगे तुझको लोग सभी कल को देखना
माना कि आज उनके लिए तू है अजनबी.

इक से किसी के दिन नहीं होते हैं साहबों
क्या एक जैसी रोज छिटकती है चाँदनी