भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चैपालों की काया कम होती जाती है / अश्वनी शर्मा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:33, 4 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अश्वनी शर्मा |संग्रह=वक़्त से कुछ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


चौपालों की काया कम होती जाती है
हुक्के की गर्माहट भी खोती जाती है।

हिकमतअमली आदम की ही काम आयेगी
ये धरती कब बैलों से जोती जाती है।

इक जमीन का टुकड़ा क्या बेचा है मैंने
कई बहाने लेकर मां रोती जाती है।

इन्द्रधनुष की रंगीनी है आसमान में
घर की दीवारों पर कब पोती जाती है।

सुबह नीम की कड़वाहट मुंह भर जाती है
मगर रात है कि सपने बोती जाती है।

बोझ इकट्ठा होता जाता है सीने में
बेबस कमर मगर इसको ढोती जाती है।