भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छंद 44 / शृंगारलतिकासौरभ / द्विज

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:07, 29 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=द्विज |अनुवादक= |संग्रह=शृंगारलति...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रोला
(दुःखिता, मानिनी और स्वाधीनपतिका तथा रूपगर्विता आदि का संक्षिप्त वर्णन)

ता तिय तैं ह्वै क्रुधित, देति बहु-भाँति उराहन।
करत मान हरि-संग, लगैं सखियाँ समुझावन॥
निज तन जोति बढ़ाइ, कबहुँ मोहन-मन मोहैं।
गरब करैं बहु भाँति, जबै सौतिन-दुख जोहैं॥

भावार्थ: और जिस सखी के साथ कपट-वेष धरकर प्यारे पधारे, उसको क्रुद्ध होकर उलाहना देती हैं, कबहुँ (कभी) हरि से राधा को मान करते देख अंतरंगिणी सखियाँ समझाती हैं; कबहुँ (कभी) भगवती राधिका अपने अंग की सुघराई से मनमोहन का मन मोहती हैं और कबहुँ अर्थात् सौतिन को दुःखित देख गर्व करती हैं।