भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छत भी अपनी आँगन अपना / अविनाश भारती

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:33, 7 अगस्त 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अविनाश भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छत भी अपनी आँगन अपना,
सबसे अच्छा बचपन अपना।

मालिक रक्खे सबको ज़िंदा,
सहचर हो या दुश्मन अपना।

रोटी कपड़ा घर की ख़ातिर,
क्या-क्या बेचे निर्धन अपना।

वादे ऐलानों को सत्ता,
समझे केवल भोजन अपना।

बंधन जकड़ी राधा ख़ातिर,
कब तक बैठे मोहन अपना।