भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छोटा-सा घर होगा बादलों की छाँव में / शैलेन्द्र

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:55, 24 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= शैलेन्द्र |संग्रह=फ़िल्मों के लि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छोटा-सा घर होगा बादलों की छाँव में
आशा दीवानी मन में बँसुरी बजाए
हम ही हम चमकेंगे तारों के उस गाँव में
आँखों की रौशनी हरदम ये समझाए
चाँदी की कुर्सी पे बैठे मेरी छोटी बहना
सोने के सिंहासन पे बैठे मेरी प्यारी माँ
मेरा क्या मैं पड़ा रहूँगा अम्मीजी के पाँव में
आ आ आ अई रे, आ आ आ अई रे
आ आ आ अई रे, आ आ आ अई रे
छोटा-सा घर होगा बादलों की छाँव में
आशा दीवानी मन में बँसुरी बजाए

मेरी छोटी बहना नाज़ों की पाली शहज़ादी
जितनी-भी जल्दी हो मैं कर दूँगा उसकी शादी
अच्छा है ये बला हमारी जाए दूजे गाँव में
आ आ आ अई रे, आ आ आ अई रे
आ आ आ अई रे, आ आ आ अई रे
छोटा-सा घर होगा बादलों की छाँव में
आशा दीवानी मन में बँसुरी बजाए

कहेगी माँ, दुल्हन ला बेटा घर सूना-सूना है
मन में झूम कहूँगा मैं, माँ इतनी जल्दी क्या है
गली-गली में तेरे राजदुलारे की चर्चा है
आख़िर कोई तो आएगा इन नैनों के दाँव में
आ आ आ अई रे, आ आ आ अई रे
आ आ आ अई रे, आ आ आ अई रे
छोटा-सा घर होगा बादलों की छाँव में
आशा दीवानी मन में बँसुरी बजाए
हम ही हम चमकेंगे तारों के उस गाँव में
आँखों की रौशनी हरदम ये समझाए

(फ़िल्म - नौकरी 1954)