भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जब भी बच्चा जवान होता है / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:46, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=आस क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब भी बच्चा जवान होता है।
पाँवों में आसमान होता है॥

फूल खिलते हैं जब उमीदों के
खुशबुओं को गुमान होता है॥

जिसने तहज़ीब ही नहीं सीखी
वो बड़ा बदजुबान होता है॥

पाँव पड़ता सँभाल कर रखना
जब उमर में उफ़ान होता है॥

तुम मेरे साथ जब नहीं होते
दिल का खाली मकान होता है॥