भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जब भी सूरज इधर आए / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:36, 22 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुमार रवींद्र |संग्रह=और...हमने सन्धियाँ कीं / क…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब भी सूरज इधर आए
तुम उससे कहना
               यहीं रहे वह

पता नहीं
किस अंध-गुफा में वह है सोया
खुला हुआ आकाश यहाँ था
वह भी खोया

नदी सदानीरा थी अपनी
          उससे कहना
                 यहीं बहे वह

इस घाटी में
फूलों का इतिहास रहा है
कल्पवृक्ष था यहीं
किंतु वह रात ढहा है

बचा आखिरी पत्ता, साधो
           उससे कहना
                   नहीं दहे वह

नदी-धूप-पेड़ों के क़िस्से
सुनते बच्चे
दुआ करो
कि उनके सपने होंवे सच्चे

गीत तुम्हारा जो कुछ सोचे
             उससे कहना
                    वही कहे वह