भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जरुरी है यह समझना / जलज कुमार अनुपम

Kavita Kosh से
Jalaj Mishra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:21, 7 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> जरुर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जरुरी है यह समझना
कि उसका अपना
एक स्वतंत्र अस्तित्व है
देह से लेकर मन तक पर
सिर्फ उसका अधिकार है
समानता और बराबरी का
ढोंग छोड़कर
जरुरी है यह समझना
कि उसके हिस्से के
अच्छे या बुरे
तमाम फैसलें उसके अपने है।
उसके लिए
एक उन्मुक्त और तनावरहित
समाज देना
रोटी कपड़ा और मकां जितना ही जरुरी है
और इसके साथ ही
जरुरी है यह समझना
कि उसके होने से
हमारा होना है
पर फिर भी हम‌
उसके नही हो सके है।