भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जहाँ शब्द होते हैं / इला कुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:12, 26 अक्टूबर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इला कुमार |अनुवादक= |संग्रह=पूरे श...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जहाँ शब्द होते हैं
और
देह नहीं जादू
वहाँ जाने की इच्छा लिए
वह लम्बे सफ़र पर निकल पडती है

हाथ में
लाठी-गठरी
कुछ भी नहीं

दूर के सफ़र के वास्ते
उसने शरीर को भी गिरवी रख दिया है
पृथ्वी के पास !!